New

Grand Slam क्या है Grand Slam tournament की पूरी जानकारी।

Grand Slam tournament
Grand Slam tournament

लॉन टेनिस (Lawn Tennis) की दुनिया में  Four Grand Slam tournament विश्व की सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा है।   ग्रैंड स्लैम का रोचक इतिहास,  इसमें दी जाने वाली राशि, विश्व रैंकिंग तथा जनता की इसके प्रति रुचि इसे और भी महत्वपूर्ण बना देती है। 4  ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट को मेजर नाम से भी जाना जाता है।  यह मेजर चार होते हैं इसलिए इन्हें  Four Grand Slam tournament कहा  जाता है। जिनके नाम निम्न प्रकार हैं-
1. ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open)
2. फ्रेंच ओपन (French Open)
3. विंबलडन (Wimbledon)
4. यूएस ओपन या अमेरिकी आयोजन (US Open)
एक कैलेंडर वर्ष में यह ग्रैंड स्लैम प्रतियोगिता इसी क्रम में खेली जाती है अर्थात सबसे पहले ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) तथा इसके बाद फ्रेंच  ओपन (French Open) तथा इसके बाद विंबलडन (Wimbledon) तथा अंत में यूएस ओपन (US Open) खेला जाता है Australian Open और US Open दोनों हार्ड कोर्ट पर खेले जाते हैं, जबकि French Open मिट्टी पर खेला जाता है   जबकि Wimbledon घास पर खेला जाता है।

Four Grand Slam से सम्बंधित कुछ महत्वपूर्ण विन्दु

'Grand Slam' विजेता किसे कहा जाता है?
यदि एक एकल खिलाड़ी या युगल टीम एक ही कैलेंडर वर्ष में सभी चारों ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट जीतती है, तो यह कहा जाता है कि उसने "ग्रैंड स्लैम" जीता है।
➢  "Non-calendar year Grand Slam" और  "Career Grand Slam"  किसे कहा जाता है?
अगर कोई player या Team लगातार चार टूर्नामेंट जीतती है लेकिन एक ही कैलेंडर वर्ष में नहीं, तो इसे "Non-Calendar year Grand Slam" कहा जाता है।
यदि कोई प्लेयर अपने करियर में चारों ग्रैंड स्लैम जीता है तो उसे कैरियर ग्रैंडस्लैम (Career Grand Slam) कहते हैं। 
➢ ‘Golden Slam' (गोल्डन स्लैम) विजेता किसको कहा जाता है?
यदि एक सिंगल्स खिलाड़ी या डबल्स टीम 4 Grand Slams के साथ-साथ ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में भी Tennis में स्वर्ण पदक जीतता/जीतती  है तो उसे " Golden Slam " विजेता कहा जाता है| कुछ एक कैलेंडर वर्ष और करियर गोल्डन स्लैम विजेता के नाम निम्न हैं -

A-एकल खिलाड़ी (Single Player), जिन्होंने एक कैरियर गोल्डन स्लैम जीता:-
1- स्टेफी ग्राफ (Steffi Graf)-  अमेरिका की स्टेफी ग्राफ एक ही कैलेंडर वर्ष में Golden Slam  खिताव जीता  उन्होंने 1987 फ्रेंच ओपन, 1988 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1988 विंबलडन चैंपियनशिप, 1988 ओलंपिक स्वर्ण पदक, और 1988 US Open जीता।
स्टेफी ग्राफ ने  Wimbledon, Olympics और us open जीतने से पहले 1988 में अपना लगातार दूसरा French Open जीता, उन्होंने अपने नियमित golden open के साथ एक साथ अपना कैरियर गोल्डन स्लैम (Career Golden Slam) पूरा  किया।
2- आंद्रे अगासी (Andre Agassi)- आंद्रे अगासी ने करियर गोल्डन स्लैम जीता।  आंद्रे अगासी ने 1992 विंबलडन, 1994 यूएस ओपन, 1995 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1996 ओलंपिक स्वर्ण पदक, और 1999 फ्रेंच ओपन जीता ।
3- राफेल नडाल (Rafael Nadal)-  राफेल नडालने करियर गोल्डन स्लैम जीता।  राफेल नडाल ने 2005 फ्रेंच ओपन, 2008 विंबलडन, 2008 ओलंपिक स्वर्ण पदक, 2009 ऑस्ट्रेलियन ओपन, और 2010 यूएस ओपन जीता।
4- सेरेना विलियम्स (Serena Williams)- सेरेना विलियम्स ने 1999 यूएस ओपन, 2002 फ्रेंच ओपन, 2002 विंबलडन, 2003 ऑस्ट्रेलियन ओपन, और 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।

B- युगल टीम  (Doubles teams), जिन्होंने करियर गोल्डन स्लैम जीता:- 
1- टॉड वुडब्रिज और मार्क वुडफोर्ड (Todd Woodbridge & Mark Woodforde)-  टॉड वुडब्रिज और मार्क वुडफोर्ड ने 1992 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 1992 यूएस ओपन, 1993 विंबलडन, 1996 ओलंपिक स्वर्ण पदक, और 2000 फ्रेंच ओपन जीता।
2- सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स (Serena Williams & Venus Williams)- सेरेना विलियम्स और वीनस विलियम्स ने 1999 फ्रेंच ओपन, 1999 यूएस ओपन, 2000 विंबलडन, 2000 ओलिंपिक स्वर्ण पदक, और ऑस्ट्रेलियाई अंतर्राष्ट्रीय पदक जीता।
3- बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन (Bob Bryan & Mike Bryan)- बॉब ब्रायन और माइक ब्रायन ने 2003 फ्रेंच ओपन, 2005 यूएस ओपन, 2006 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 2006 विंबलडन, और 2012 ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।

✷Note-टेनिस जिस मैदान  पर खेला जाता उसे कोर्ट (Court) कहते हैं।

1. ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open)-

australian-open-grand-slam
Australian Open Grand Slam
◾ कब से शुरुआत हुई - Australian open की शुरुआत 1905  हुई।
◾ कब खेला जाता है-  January में।
◾ किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है- हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।

2. फ्रेंच ओपन (French Open)


french-open-grand-slam
French Open Grand Slam

◾ कब से शुरुआत हुई-
फ्रेंच ओपन  की शुरुआत 1891   हुई।
◾ कब खेला जाता है-  मई-जून  में।
◾ किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है- क्ले कोर्ट परखेला जाता है। 

3. विंबलडन (Wimbledon)

wimbledon-grandslam
wimbledon Grandslam
◾ कब से शुरुआत हुई-  Wimbledon की शुरुआत 1877 हुई  थी।
◾ कब खेला जाता है- June-July में  जाता है। 
◾ किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है- घास  के कोर्ट पर खेला जाता है।  

 4. यू.एस. ओपन (US Open)

us-open-grand-slam
US  Open Grand Slam
◾ कब से शुरुआत हुई-  US Open की शुरुआत  1881  हुई  थी।
◾ कब खेला जाता है- August-September में  जाता है।
◾ किस प्रकार के कोर्ट पर खेला जाता है- हार्ड कोर्ट पर खेला जाता है।

प्रतियोगिता कब शुरुआत हुई  कोर्ट (मैदान) का प्रकार  प्रतिवर्ष आयोजित 
ऑस्ट्रेलियन ओपन 1905  हार्ड कोर्ट  जनवरी माह में 
फ्रेंच ओपन  1891  क्ले (मिट्टी) कोर्ट  मई -जून माह में 
विंबलडन  1877  घास का  कोर्ट  जून-जुलाई माह में 
यू। एस ओपन  1881  हार्ड कोर्ट  अगस्त-सितम्बर में 

नोट- Friends अगर आपको यह पोस्ट अच्छी लगी हो  कृपया इस पोस्ट को Share जरूर करे।
पोस्ट  से सम्बंधित कोई सुझाब देना चाहते हैं तो कृपया Comment करे। साथ ही हमारे ब्लॉग को Subscribe करे।
सम्बंधित लेख↴
◾ CBI-Central Bureau of Investigation क्या है?
◾ Corona Virus क्या है? Corona के लक्षण, बचाव और अन्य जानकारी।
Vitamins क्या होते हैं इनके रासायनिक नाम, कार्य, स्रोत व कमी से रोग।

No comments