New

Corona Virus क्या है? Corona के लक्षण व बचाव।

corona virus क्या है
corona virus क्या है?

क्या है कोरोना वायरस (What is corona virus)↴

कोरोना वायरस (Corona Virus/CoV) का सम्बन्ध विषाणुओं के ऐसे परिवार से है इसके संक्रमण से जुकाम, निमोनिया, साँस लेने में समस्या हो सकती है। इस Corona Virus का फैलाव दिसम्बर 2019 में चीन के बुहान शहर से हुआ। वुहान शहर, हुबेई प्रांत की राजधानी है। इस वायरस ने चीन में महामारी का रूप ले लिया हैं। अभी तक चीन के आलावा भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, थाईलैंड, जापान, मलेशिया जैसे 22 देशो में इस वायरस का प्रभाव देखा गया है।
दुनिया भर में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आने के बाद विश्व स्वास्थ्य सगठन (World Health Organization/ WHO ) ने इस वायरस को अंतरराष्ट्रिय आपदा घोषित कर दिया है।
वेसे तो इस कोरोना वायरस के 95% मामले चीन में पाए गये है परन्तु चीन का पडोसी देश होने के नाते भारत पर भी कोरोना वायरस का खतरा मंडरा रहा है। इस वायरस की कोई वैक्सीन वर्तमान समय में तैयार नही है। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह वायरस चमगादड़ो और सापों से इंसानों में आया है। कोरोना वायरस (Corona Virus) से प्रभावित जादातर लोग उम्रदराज पाए गए या वह लोग जिनकी प्रतिरोधक क्षमता कम थी।

कोरोना वायरस के लक्षण (Symptoms of corona virus):-

➣ सर्दी
➣ निमोनिया
➣ जुकाम
➣ सुकी खांसी
➣ साँस लेने में परेशानी 
कैसे करे कोरोना वायरस से बचाव (How to prevent Corona Virus):-
➣ संतुलित आहार ले ताकि प्रतिरोधक क्षमता बनी रहे,
➣ शरीर की सफाई रखे,
➣ घर की सफाई रखे,
➣ सार्वजनिक जगह पर मास्क पहनकर (N95 मास्क) बाहर निकले, 
➣ जंगली जानवर से दूर रहे, 
➣ जिन व्यक्तियों को फ्लू है उनसे दूरी बनाये रखे, 
➣ सर्दी-जुकाम होने पर घर से बाहर रहने पर परेज करे, 
➣ अल्‍कोहल आधारित हैंड रब का इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है,
➣ खांसते और छीकते समय नाक और मुंह रूमाल या टिश्‍यू पेपर से ढक लें ,
➣ और अंत में जो इसके लक्ष्ण है इसकी सिकायत होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह ले। 

नोट-  कोरोना वायरस के बारे में लोगो को जागरूक करना भी इस वायरस से बचाव का एक महत्वपूर्ण कदम होगा इसके लिए आप इस पोस्ट को शेयर क़र सकते हैं। 

Updated on [8 feb. 2020] :- 
कोरोना वायरस की बजह से चीन में मरने वालो के आंकड़ो को लेकर एक नयी बहस छिड़ गयी है। टेनसेंट कंपनी जोकी कई  देशो में कम करती है, के डाटा लीक होने में कोरोना वायरस से जान गवाने वालो की संख्या 24,589 बतायीगयी है।  यह खावर पूरी दुनिया में वायरल होने के वाद कंपनी की साइट से यह डाटा हटा दिया गया है।  इस कथित खुलासे से इस कयास को बल मिला है कि चीनी सरकार कोरोना वायरस की बाह से मरने वालो की संख्या को कम बता रही है।  बृहस्पतिवार को जारी हुए सरकारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस से जान गवाने वालो की संख्या 563  हो गयी हैं।  ताइवान के एक न्यूज़ पेपर (ताइवान न्यूज़) की रिपोर्ट के अनुसार टेनसेंट कंपनी की साइट पर महामारी हालात ट्रैकर नाम का एक आइकॉन था इस आइकॉन में फरवरी को दिख रहा था कि कोरोना वायरस की वजह से मरने वालो की संख्या  लगभग 24 हजार के पार पहुच गयी हैं।  जबकि उस समय सरकारी आंकड़ो में मरने वालो की संख्या 304 बताई गयी थी। फ़िलहाल टेनसेंट कंपनी ने कोई  स्पष्टीकरण अभी तक जरी नही किया है।
 बीजिंग:- चीन में कोरोना वायरस के बारे में सबसे पहले आगाह करने वाले डॉक्टर की महामारी से मृत्यु हो गयी है।  डॉक्टर का नाम ली वेनलियांग है।  इनकी मृत्यु बृहस्पतिवार को हुई थी।

Updated on [18 feb. 2020] :- 
वुहान प्रान्त से फैले कोरोना वायरस (Corona Virus) के संक्रमण से विश्व के कई प्रभावित हो चुके हैं।   आंकड़ो के मुताविक 16 फरवरी 2020 तक केवल चीन में लगभग 70,000 लोग Corona Virus की चपेट में आ चुके हैं। भारत जापान सिंगापूर थाईलैंड तथा विश्व के कुछ और देशो में भी कोरोना वायरस फ़ैल गया है विभिन्न देशो में  प्रभावित लोगो की संख्या के आधार पर नीचे दी गयी तालिका (Table) को देखे :-

देश
(Country)
प्रभावित लोगों की संख्या
(Number of people affected)
सिंगापुर 72
जापान  53
थाईलैंड 34
कोरिया गणराज्य  29
मलयेशिया 22
जर्मनी  16
वियतनाम  16
अमेरिका  15
ऑस्ट्रेलिया  15
भारत  03

नोट-  Corona virus (COVID-19) के बारे में कोई जानकारी पुरानी हो गयी है तो कृपयाComment Box में हमे Comment करे। साथ ही हमारे Blog को Subscribe करे।
सम्बंधित लेख↴
◾ मानव ह्रदय के बारे में जानकारी वजन, कक्षों की संख्या।
◾ Vitamins क्या होते हैं? इनके रासायनिक नाम, कार्य व कमी से रोग।
◾ मानव शरीर में रक्त परिसंचरण तंत्र blood circulatory system.

No comments