New

Coronavirus से बचने के उपाय, Home quarantine के बारे में भी जाने।

Coronavirus से बचने के उपाय
Coronavirus से बचने के उपाय
Corona Virus (COVID-19) ने अब तक दुनिया भर के 147 देशों में फ़ैल चुका है। दुनिया भर में इससे लगभग 1.5 लाख मरीज व पांच हजार से जादा लोगो की मौत हो चुकी है। Corona Virus  से बचाव व सावधानी ले साथ-साथ यहाँ आपको इसके लक्षण व Home Quarantine के बारे में  भी बताये जायेगा।
लक्षण (Symptoms)-
Corona Virus से लक्षण सामने आने में 14 दिन तक लग सकते है, इसलिए संदेह होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह ले। इस वायरस के लक्षण निम्न है-
◾ सर्दी
◾ बुखार
◾ निमोनिया
◾ सुकी खांसी
◾ साँस लेने में परेशानी

Corona Virus से बचने के सामान्य उपाय-

इस वायरस से बचने के लिए आप नीचे दी गयी जानकारी को पड़े तथा इससे बचने के लिए उठाये ये निम्न कदम-
1. बिना हाथ धोये हाथो से आँख, नाक, मुह हाथ  न छुए क्योकि संक्रमित जगह के संपर्क में आकर हाथ भी संक्रमित हो सकते है।
2. इससे बचने के लिए लोगों से लगभग 3 फुट की दुरी बनाए रखे खासते या छिकते समय लोगो से दुरी बनाये रखे।
3. दिन में कई-बार लगभग 20 Second तक हाथ धोये। अपने हाथो को साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त Sanitizer से हाथ साफ करे।
4. सर्दी, जुकाम, सुकी खासी साँस लेने में परेशानी होने पर डोक्टर से सलाह ले।
5. खासते या फिर छिकते समय टिशू पेपर से नाक और मुह को ढके और Use करने के बाद इसे साबधानी से डिस्पोज कर दे।
6. इस वायरस से बचने के लिए मुंह पर मास्क जरूर पहन कर रखे ऐसा करने से दुसरे इस वायरस से बचे रहेंगे।
7. जितना संभव हो उन जगह से दूरी बनाये सखे जहाँ पहले से इस वायरस के मरीज पाए जा चुके है।
8. कोरोना वायरस के बारे में लोगों को जागरूक  करना भी इस वायरस से बचने का एक अहम् कदम होगा।

Home Quarantine (होम क्वारंटाइन)

चुकी Coronavirus के लक्षण सामने आने में 14 दिनों का समय लग सकता है और अगर आपको लगता है कि आप भी Corona Virus से संक्रमित व्यक्ति की चपेट में आ गये है या फिर संक्रमित वातावरण से आपका संपर्क हो चूका है और आपको इस वायरस से ग्रसित होने का संदेह है तो स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसके लिए Home Quarantine (होम क्वारंटाइन - घर में मरीज के लिए एक अलग कमरा) दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं।
Home Quarantine का उद्देश्य-
होम क्वारंटाइन (Home Quarantine) का उद्देश्य यही है कि इससे संदिग्धों की पहचान हो सके। ये उन सभी लोगो के लिए है जो संक्रमित वातावरण में किसी तरह से संपर्क में आ चुके हैं और उन्हें इस बात का संदेह होता है कि वे भी इस Virus से ग्रसित हो सकते है। Home Quarantine से संदिग्धों की पहचान तो होगी ही साथ ही वायरस की पुष्टि होने पर किसी अन्य व्यक्ति को Corona Virus से संक्रमित होने से बचाया जा सकता है।

Home Quarantine व्यक्ति को क्या-क्या करना चाहिए- 

Corona Virus के लक्षण सामने आने में 14 दिनों का समय लग सकता है। तो ऐसी स्थिति में संदेह होने पर व्यक्ति खुद को 14 दिनों के लिए Home Quarantine कर सकता है इसके लिए व्यक्ति को निम्न कदम उठाने होंगे-
1- Home Quarantine व्यक्ति को हवादार और शौचालय व बाथरूम युक्त कमरा दिया जाये। यदि परिवार का कोई सदस्य Home Quarantine किये गये व्यक्ति के साथ रहना पड़े तो कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखे।
2- घर के अन्य सदस्य जैसे बच्चे, गर्ववती महिला, बुजुर्ग व बीमार व्यक्ति को  Home Quarantine किये गए व्यक्ति से दूर रखे।
3- Home Quarantine किये गये व्यक्ति का घर में टहलना सीमित करे। उसे सामाजिक आयोजनों जैसे शादी समाहरोह में बिलकुल भी सामिल न होने दे।
4- Home Quarantine किये गये व्यक्ति के कपड़ो को घर के अन्य सदस्य के कपड़ो से अलग रखकर ही धोयें।
5- शौचालय व बाथरूम की सतह को रोजाना साफ करें और Quarantine व्यक्ति द्वारा उपयोग किये गये मास्क व दस्तानों को साबधानी से डिस्पोज करें। ये संक्रमण फैलने की मुख्या वजाह हो सकते है। दोवारा प्रोयोग में लाने की गलती कतई न करे। साथ ही मास्क हर 6 घंटे में बदले।

Home Quarantine व्यक्ति स्वयं भी रखें ख्याल-

◾ Quarantine हुए व्यक्ति अपने हाथो को साबुन और पानी या अल्कोहल युक्त Sanitizer से हाथ साफ करे।
◾ Quarantine हुए व्यक्ति अपने वर्तन, टावल, बिस्तक व Daily उपयोग में आने वाली वस्तुओं को घर के अन्य लोगो के साथ share न करे।
◾ Quarantine हुए व्यक्ति को हर समय मुंह पर मास्क पहने रहना चाहिए, खास कर किसी से बात करते समय।

Home Quarantine किये गये व्यक्ति की, परिवार के सदस्य ऐसे रखे ख्याल-

◾ परिवार के एक ही सदस्य को Quarantine व्यक्ति की देखवाल का काम दें।
◾ बिस्तर की चादर आदि को झटकें नही, और न ही परिवार के अन्य सदस्य उन्हें छुये।
◾ Quarantine किये गये व्यक्ति से मिलने-जुलने के लिए किसी को न आने दें।
◾ देखवाल करने वाले सदस्य को Quarantine किये गये व्यक्ति की उपयोग की हुयी किसी बस्तु को छूने से पहले डिस्पोजेबल दस्ताने उपयोग करे।
लक्षण मिलने पर तत्काल उठाये ये कदम-
Quarantine के दौरान अगर कोरोना वायरस के लक्षण मिले तो तत्काल पास के Hospital पहुचें साथ ही  Phone no. 011-23978046 पर संपर्क करें।
नोट- यदि आपको भी लगता है कि Corona Virus से बचाव का कोई और भी उपाय हो सकते है तो कृपया आप हमें Comment Box में Comment करके जरूर बताये।
यदि आपको यह Article उपयोगी लगा हो तो कृपया हमारे Blog को Subscribe करे।

No comments