New

राष्ट्रीय आय-national income क्या है?

national income
National Icome

राष्ट्रीय आय के स्रोत (National income sources)-

यह कह देना सही नहीं हुआ कि जिन देशों के पास प्राकृतिक रूप से उपजाऊ भूमि खनिज वनस्पतियां व भू संपत्ति उपहार में मिले हैं वह देश सबसे धनी हैं। वास्तव में संसाधन संपन्न अफ्रीका और लैटिन अमेरिका विश्व के सबसे गरीब देश हैं जबकि यह भी देखने को मिलता है कि विश्व के अनेक देश जिनके पास कोई प्राकृतिक संसाधन उपहार के रूप में नहीं मिले हैं फिर भी वह देश अन्य देशों की अपेक्षा बहुत अधिक समृद्ध है। वह समय और था कि जब प्राकृतिक संसाधनों को अधिक प्रायिकता दी जाती थी। किसी देश के समृद्ध होने के लिए संसाधनों का होना आवश्यक नहीं है। बल्कि आवश्यक है कि उन संसाधनों का उपयोग कैसे किया जाए ताकि उत्पादन का प्रवाह उत्पन्न हो जिससे समय के साथ-साथ उत्पादन बढ़ता रहे। जिससे आए और संपत्ति को अधिक से अधिक उत्पन्न किया जा सके।

राष्ट्रीय आय की परिभाषा-

ब्रिटिश अर्थशास्त्री John Maynard Keynes के अनुसार- राष्ट्रीय आय किसी भी देश द्वारा एक वित्तीय वर्ष में निर्मित सभी वस्तुओं एवं सेवाओं का मौद्रिक निरूपण है।

राष्ट्रीय आय की गणना-

उत्पाद विधि में हम उत्पादित बस्तुओं और सेवाओं के वार्षिक मूल्य की गणना करते हैं। उदाहरण के लिए अर्थव्यवस्था में केवल दो प्रकार के उत्पादक हैं। एक गेहूं उत्पादक किसान और एक ब्रेड निर्माता है। गेहूं उत्पादक गेहूं का उत्पादन करते हैं और उन्हें मानव श्रम के अलावा किसी भी प्रकार के लागत की आवश्यकता नहीं होती है। वे गेहूं का कुछ अंश ब्रेड निर्माता को बेचते हैं। ब्रेड निर्माता को ब्रेड के उत्पादन में गेहूं के अतिरिक्त अन्य किसी कच्चे माल की आवश्यकता नहीं होती है।
अब मान लीजिए कि किसान द्वारा 1 वर्ष में उत्पादित गेहूं का मूल्य 100₹ हैं जिसमें से किसान ने 50 का गेहूं ब्रेड निर्माता को बेच दिया था। ब्रेड निर्माता गेहूं की इस मात्रा का उपयोग करके 1 वर्ष में 200 का ब्रेड बनाता है। अब हमें अर्थव्यवस्था में कुल उत्पादन का मूल्य निकालना है ताकि राष्ट्रीय आय की गणना की जा सके।
 
अगर सीधे-सीधे अर्थव्यवस्था में कुल उत्पादन का मूल्य निकाला जाए तो इसका उत्तर होगा-
= किसान द्वारा उत्पादित गेहूं का मूल्य + ब्रेड निर्माता द्वारा उत्पादित ब्रेड का मूल्य
= 100 + 200 
उत्तर आया = 300 
यह उत्तर गलत है। क्योंकि थोड़ा-सा तर्क-वितर्क किया जाए तो हम पाएंगे कि समस्त उत्पादन का मूल्य 300 नहीं है। 

अब हम पुनः गणना करेंगे ताकि सही उत्तर ज्ञात कर सके, अर्थव्यवस्था में किसान एक बर्ष में 100 के गेहूं की उपज करता है। जिसके लिए उसे किसी भी प्रकार के अन्य लागत की आवश्यकता नहीं होती है। लेकिन ब्रेड निर्माता 1 वर्ष के दौरान 200 के ब्रेड का निर्माण करता है। जिसमें से उसे 50 का गेहूं किसान से लेना पड़ता है। यह 50 ब्रेड निर्माता के द्वारा 1 वर्ष में बनाए गए 200 के ब्रेड के मूल्यों में से घटाने पड़ेंगे ताकि हम 1 वर्ष में ब्रेड निर्माता द्वारा बनाए गए ब्रेड का नेट मूल्य निकाल सकें। 

1 बर्ष में ब्रेड निर्माता द्वारा उपज का नेट मूल्य = ब्रेड निर्माता द्वारा उत्पादित ब्रेड का मूल्य – किसान से लिया गया कच्छा माल
= 200 – 50
= 150 
अतः सही उत्तर होगा = किसान द्वारा उत्पादित गेहूं का मूल्य + 1 बर्ष में ब्रेड निर्माता द्वारा नेट बचत
= 100 + 150
= 250 
यह 250 रूपये अर्थव्यवस्था में कुल उत्पादन में भाग लेंगे। 

No comments